संडीला। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला शक्तिनगर निवासी प्राइवेट स्कूल के एक शिक्षक की डेंगू से मौत हो गई।
जितेंद्र शुक्ला (27) पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। बीती एक अक्तूबर को उन्होंने जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। दो अक्तूबर को वह लखनऊ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। गुरुवार रात हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार को इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। पिता ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि जितेंद्र के परिवार में पत्नी अनामिका और एक पुत्री है। (संवाद)