हरदोई। बीते सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए क्षय रोगी की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बंदरहा गांव निवासी मिथुन (26) क्षय रोगी थे। वह 15 वर्षों से शहर के चंदीपुरवा मोहल्ले में किराये पर अकेले रहते थे। काफी समय से मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा था। 26 मई को तबीयत खराब होने से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गए। बृहस्पतिवार रात मिथुन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बंदरहा गांव निवासी पिता वेदपाल को सूचना दी। मिथुन वेदपाल का एकलौता पुत्र था। मृतक की तीन बहनें हैं।