फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं को बनाया जाए तंबाकू मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं को तंबाकू मुक्त बनाया जाए व कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों को नशा उन्मूलन के संबंध में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से जिले के शिक्षा अधिकारियों को बताया गया कि जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं को तंबाकू मुक्त बनाया जाए। तंबाकू के सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियां कैंसर, ह्दय रोग, फेफड़ों के रोग, स्ट्रोक, मधुमेह, बांझपन, अंधापन, टीपी आदि होतीं हैं। इनके सेवन से न सिर्फ बच्चों का बल्कि देश का भविष्य खतरे में है। इसलिए शिक्षण संस्थाओं के पास से तंबाकू व गुटखे आदि की बिक्री बंद हो और कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों को तंबाकू के प्रति जागरूक किया जाए। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है साथ ही वह भी अपने स्तर से इस ओर विद्यालयों में बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें