फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुशीला, दिनेश व परसराम प्रधान, रामसंजीवन व कुसमा बीडीसी निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पंचायत उपाचुनाव की प्रक्रिया में तीन प्रधान व दो बीडीसी सदस्य पद के लिए शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालयों पर मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिए गए। सुशीला, दिनेश कुमार, परसराम प्रधान और रामसंजीवन व कुसमा बीडीसी सदस्य पद पर निर्वाचित हुईं हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने विजेता प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण-पत्र सौंपे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण तीन प्रधान पद और दो बीडीसी पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया में छह सितंबर को मतदान कराया गया था। शुक्रवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

बताया कि विकास खंड टोडरपुर की ढकिया तिगावां में प्रधान पद के लिए 1146 पड़े मतों की गिनती में 34 मत अवैध पाए गए। वैध 1112 मतों में दिनेश कुमार को 572 मिले और इन्होंने जगदेवी को 34 मतों से पराजित किया। जगदेवी को 538 मत मिले थे और तीसरे स्थान पर रही ऊषा को केवल दो मतों पर संतोष करना पड़ा।
बताया कि भरखनी की पत्योरा में 1305 पड़े मतों में गणना के समय 27 मत अवैध पाए गए। वैध 1276 मतों में परसराम को 555 मत मिले और प्रधान पद पर जीते। दूसरे स्थान पर परिमल को 384 व तीसरे स्थान पर रहे बृजराज को 339 मत मिले। माधौगंज की बरहस में 1090 पड़े मतों की गिनती में 34 मत रद हुए। 1056 वैध मतों में सुशीला को 636 मत मिले और प्रधान पद पर जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर महेंद्र कुमार को 331 मत व रामचंद्र को 89 मतों पर संतोष करना पड़ा। कोथावां में बीडीसी के पिपरी प्रथम वार्ड में में 820 पड़े मतों में से 27 मत रद हुए। 793 वैध मतों में से रामसंजीवन को 466 मत मिले और जीत दर्ज कराई। उत्तम कुमार को 327 मतों पर संतोष करना पड़ा। शाहाबाद में बीडीसी के आगापुर सरदारनगर में 1012 पड़े मतों से 33 मत रद पाए गए। वैध 979 मतों में से कुसुमा देवी को 514 मत मिले और जीत दर्ज कराई, प्रतिद्वंदी शारदा को 465 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें