हरदोई। गैंगस्टर एक्ट में नामजद 25 हजार के इनामी मवेशी-तस्कर को सुरसा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत सुरसा के अलावा बाराबंकी के देवा थाने में मामले दर्ज हैं।
एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि सुरसा थाने में गैंगस्टर एक्ट में नामजद रामपुर के टांडा बादली निवासी यामीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यामीन फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। मुखबिर से यामीन के बारे में सुरसा पुलिस के हाथ सुराग लगे। इस पर एसआई विजेंद्र कुमार पासवान ने हमराही सिपाही परीक्षित सिंह और अनिल कुमार के साथ सेमरा चौराहे पर घेराबंदी की। यहां से यामीन को दबोच लिया। (संवाद)