फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर अधीक्षक बिफरे, स्वास्थ्य कर्मियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में सीएचसी अधीक्षक के तीखे तेवरों से स्टाफ लामबंद हो गया। बैठक से निकलकर स्टाफ नर्स हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन


कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर नसबंदी शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में प्रत्येक नर्स, एएनएम और आशा को दो-दो लोगों को नसबंदी के लिए लाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष सिर्फ छह लोग ही नसबंदी कराने पहुंचे। इस स्थिति पर अधीक्षक डाॅ. विनीत तिवारी ने नाराजगी जताई और बैठक बुला ली।
विज्ञापन

बेसिक हेल्थ वर्कर संघ की अध्यक्ष नीलम वर्मा का आरोप है कि बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विनीत तिवारी ने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इसी से नाराज होकर स्वास्थ्य कर्मियों ने हंगामा किया। इधर, अधीक्षक डाॅ. विनीत तिवारी ने बताया कि लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने और सख्त कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने बैठक में कही थी। कोई अभद्र भाषा इस्तेमाल नहीं की थी। महिला कर्मचारी अपनी उदासीनता छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें