फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 42 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। चिलचिलाती धूप ने रविवार को घर से निकलने वाले लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

रही सही कसर धूल भरी गर्म हवाओं से पूरी हो गई। मौसम विभाग की वेधशाला के मुताबिक इस वर्ष गर्मी के मौसम में रविवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



बीते शनिवार को मौसम ने राहत दी थी। गर्मी तो थी, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण बदली भी हो गई थी। इसके कारण गर्मी भी अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को कम लग रही थी। अधिकांश लोगों ने राहत महसूस की थी, लेकिन रविवार सुबह से ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए। सुबह से ही तेज धूप निकल आई। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म और धूल भरी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

यूं तो रविवार को अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद थे, लेकिन चुनावी ड्यूटी के लिए निकले वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। पैदल चलने वालों के लिए तीखी धूप में 50 कदम चलना भी मुश्किल हो रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 29 और 24 अप्रैल को पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन फिर तापमान कम हो गया था
विज्ञापन




रविवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही पूरे दिन 10 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहीं। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अगले दो-तीन दिन पारा 40 के ऊपर रहने की संभावना है और धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें