फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीडीओ से जवाब-तलब, पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिला विकास अधिकारी ने सुरसा बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में से ब्लॉक से जुड़ी शिकातयों को संबंधित बीडीओ को ऑनलाइन ही प्राप्त कराया जा रहा है। शिकायतों की स्थलीय जांच कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए 30 दिन के अंदर निराकरण की व्यवस्था है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने शिकायतों के निस्तारण की मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक होने पर प्रतिदिन समीक्षा शुरू की है। शुक्रवार को समीक्षा में पाया कि विकास खंड सुरसा में एक शिकायत समय से निस्तारित न होने पर 13 सितंबर को डिफाल्टर श्रेणी में चली गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


बताया कि शिकायतों के समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की वरीयता के बीच भरावन बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने ढिलाई बरती है। पटल देख रहे वरिष्ठ सहायक कामता प्रसाद ने भी शिकायतों के निस्तारण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बीडीओ से जवाब-तलब किया गया है। पटल सहायक कामता प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें