हरदोई। अब पांच लाख से अधिक की लागत के कार्यों का ब्योरा जुटाया जाएगा। ग्राम व क्षेत्र पंचायत, नगरीय निकाय और मनरेगा व कार्यदायी संस्थाओं से पांच लाख व इससे अधिक लागत वाले कामों का ब्योरा तलब किया गया है। पांच लाख व इससे अधिक लागत के कामों का विवरण मांगे जाने से नगरीय निकायों, क्षेत्र पंचायतों में खलबली है।
कार्यों को समय से कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से अभी तक 10 लाख की लागत के कामों का विवरण जुटाया जा रहा था। अब पांच लाख तक कामों का विवरण जुटाया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, मनरेगा मद के कामों, कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराए जा रहे कामों और नगरीय निकायों से कामों का विवरण मांगा गया है।
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा में काम पूरे कराए जाने के लिए के नियमित निगरानी व समीक्षा के लिए यह रणनीति बनाई गई है। एडीएम, श्रम रोजगार उपायुक्त व डीपीआरओ को ब्योरा तैयार कराते हुए प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।