हरदोई। रविवार से जिले की सिविल कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया। अब एक माह तक अवकाश रहने के कारण दीवानी मामलों की नियमित सुनवाई नहीं होगी। सामान्य न्यायिक कार्य अब जुलाई के पहले सप्ताह में रुफ्तार पकड़ेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दीवानी प्रकृति के मुकदमों की नियमित सुनवाई नहीं होगी, जबकि अत्यावश्यक मामलों के निस्तारण के लिए अवकाशकालीन न्यायालयों की व्यवस्था लागू रहेगी। दूसरी ओर फौजदारी मामलों से संबंधित आवश्यक न्यायिक कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चलते रहेंगे। (संवाद)