बेनीगंज। साहदिन खेल मैदान में मां विमला देवी एवं सुखचैन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बालामऊ टीम व सुखचैन इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें सुखचैन इलेवन की टीम ने मैच जीता।
सोमवार को बालामऊ टीम व सुखचैन इलेवेन टीम के बीच मैच खेला गया। सुखचैन इलेवन टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उत्तरी सुखचैन इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालामऊ टीम 11.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 87 रन बना सकी।
सुखचैन इलेवन टीम के मोनू ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने उनको मेडल देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायरिंग अनुज व प्रदीप ने की। पवन वर्मा, विरिंन्द्र गौतम, नीरज,पिंटू वर्मा, चंद्रभान, भीमवर्मा आदि लोग मौजूद रहे।