फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विद्यार्थियों को दिया जाएगा स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण

Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से धनराशि आवंटित की गई। इससे विद्यालयों में स्काउट- गाइड की गतिविधियां बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें चार लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करा रहे हैं। इसके तहत विद्यालयों में नियमित रूप से स्काउट- गाइड गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके लिए 81 हजार 820 रुपये आवंटित किए गए हैं।
इससे नवीन शिक्षा सत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के माध्यम अनुशासन और समाज सेवा के लिए तैयार किया जाएगा। जिला व्यायाम शिक्षक केवी अवस्थी ने बताया कि विद्यालयों में खेल के साथ- साथ स्काउट-गाइड की भी गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें