फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दीक्षांत समारोह में जिले के विद्यार्थियों को मिले पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के दीक्षांत समारोह में जिले के विद्यार्थियों ने पदक प्राप्त कर जिले व महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों का सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के प्रकाश महाविद्यालय बरौना की छात्रा श्रद्धा पटेल ने बीए में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। उनको कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कुलाधिपति कांस्य पदक, कला संकाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कुलपति स्वर्ण पदक, हिंदी में डॉ. बालमुकुंद गुप्ता स्वर्ण पदक, विवि में बीए में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पीके जैन स्वर्ण पदक, स्नातक कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर नंदरानी स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी विद्यालय के सत्यम पटेल को कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति कांस्य पदक, निरंजन सिंह महाविद्यालय की छात्रा नेहा पटेल को कला संकाय में, अवनीश सिंह को बीकॉम में दोनों को कुलाधिपति कांस्य पदक दिया गया। इसी महाविद्यालय की छात्रा अनन्या वर्मा को बीएससी की गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर हीरालाल खन्ना स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन

दिव्यकृपाल पीजी कालेज की बीकॉम की छात्रा मोना वर्मा को कुलपति स्वर्ण पदक व कुलाधिपति कांस्य पदक दिया गया। इसी महाविद्यालय के छात्र प्रशांत द्विवेदी को बीएससी के अंतिम वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति कांस्य पदक, बीए की अंतिम वर्ष की छात्रा शालिनी देवी व सीमा देवी को कुलाधिपति कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक विनीत सिंह ने छात्रों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें