फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। नगर पंचायत के अंबेडकरनगर वार्ड में युवक का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। दरवाजा न खुलने पर परिजन अंदर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव हड़हा निवासी संतोष सोनकर का पुत्र आशू (22) पुरवा में रिश्तेदार के घर पर रहकर बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मां की दो साल पहले बीमारी से मौत होने के बाद वह घर आता-जाता रहता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह परेशान भी रहता था। करीब एक सप्ताह से गुमसुम चल रहा था लेकिन किसी को कुछ बताता नहीं था। गुरुवार दोपहर वह पुरवा से आया था।
विज्ञापन

रात में वह खाना खाकर कमरे में गया और छत पर लगे कुंडे में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसके कमरे के बाहर न आने पर छोटी बहन आशनी ने दरवाजा खोलकर देखा तो शव लटक रहा था। भाई का शव देख वह चीखते हुए घर के बाहर आई और पिता को बताया। पिता पड़ोसियों के साथ अंदर पहुंचा और शव देखकर बेहाल हो गया। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की छोटी बहन के मुताबिक पिता भी मानसिक बीमार रहते हैं। घर के इकलौते चिराग के बुझने से परिजन और पड़ोसी सभी गमगीन हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें