फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छात्र की गला दबाकर हत्या, बाग में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। मझिला थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में छात्र को शकर के गोले खिलाने के बहाने ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव यूके लिप्टस के बाग में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मिथलेश खेती करता है। उसका पुत्र रौनक (10) करावां के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह घर से गांव में ही जाने की बात कहकर निकला था। लगभग ढाई घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे यूकेलिप्टस के बाग में रौनक का शव पड़ा मिला।
उसका गला गुर्च की टहनियों से (पेड़ की टहनियों से) बंधा हुआ था। घटना का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गांव का ही दीपू नाम का युवक रौनक को चीनी के गोले खिलाने के नाम पर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि दीपू ने ही गला दबाकर रौनक की हत्या की है।फाोरेंसिक टी ने मौके से जरूरी नमूने भी जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें