फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत

Sun, 11 Jun 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में हाईवे पर सहादत नगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखीमपुर-खीरी जिले के बटलरगंज थाना मैगलगंज निवासी वेदप्रकाश का पुत्र रवि बाबू (28) इंटरमीडिएट का छात्र था। वह पिहानी कोतवाली के सहादत नगर आया था। शुक्रवार की देर शाम वह घर लौट रहा था। सहादत नगर के पास तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रवि बाबू घायल हो गया। पहले उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां के डाक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। रवि बाबू को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें