फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Sun, 01 Oct 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम साइकिल सवार छात्र को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मिरकापुर निवासी भूरे का पुत्र प्रमोद (17) एक इंटर काॅलेज में कक्षा नौ का छात्र था। शुक्रवार की शाम को वह साइकिल से बाजार करने लोनार कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा गांव जा रहा था। नकटौरा पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने प्रमोद की साइकिल में टक्कर मार दी।
घटना में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से प्रमोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात प्रमोद की मौत हो गई। लोनार के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना संज्ञान में है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें