फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

कुरसठ मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई घायल हो गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नेवादा गब्भी निवासी सत्तार का पुत्र शहरोज (12) सहिजना गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। मंगलवार को शहरोज चचेरे भाई नसीम पुत्र नासिर के साथ कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 5 में दाखिला कराने गया था। दोपहर में दोनों अलग-अलग साइकिल से स्कूल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में गांव से कुछ पहले ही कुरसठ मार्ग पर पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक ने शहरोज की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शहरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक की चपेट में आने से नसीम भी घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि शहरोज तीन भाइयों में मंझला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें