फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में मेहंदीघाट मार्ग पर साइकिल सवार छात्र को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राघौपुर के मजरा मर्दान नगर निवासी शिवराज राजपूत (18) कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार दोपहर छुट्टी होने पर वह साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में मल्लावां-मेहंदीघाट मार्ग पर नारायनमऊ गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि शिवराज पांच भाइयों मेेें बड़ा था। वह खेती में पिता का हाथ बंटाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें