फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिन में तेज धूप, शाम को बढ़ रही गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को दिन में तेज धूप खिली रही, मगर शाम होते ही गलन बढ़ गई। पिछले साल की तुलना में सोमवार को दिन का तापमान दो डिग्री कम रिकार्ड किया गया। अगले दो दिन बादल छाए रहने और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के साथ कोहरा रहा। नौ बजे के करीब धूप खिल गई। लोगों ने धूप का लुफ्त उठाया। इसके साथ ही नौ किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे शाम होते-होते गलन बढ़ गई। विगत दो दिन से यही क्रम जारी है। दिन में तेज धूप के बाद शाम गलन को बढ़ हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो विगत वर्ष की तुलना में दो डिग्री कम है। विगत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार, अगले दो दिन बादल छाए रहने की संभावना है। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में कोई विशेष अंतर आने के संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें