फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हड़ताल समाप्त, आज से काम करेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वकीलों ने सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी। मंगलवार से न्यायिक कार्य करेंगे। वहीं प्रत्येक शनिवार को कार्य से विरत रहकर ग्राम न्यायालयों की स्थापना का विरोध भी करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बार एसोसिएशन सभागार में आमसभा की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष केडी शुक्ला ने की। बैठक में सवायजपुर में ग्राम न्यायालय बनाए जाने के विरोध पर चर्चा हुई। इसके विरोध में अधिवक्ता 12 जुलाई से हड़ताल पर थे। 13 जुलाई को लोक अदालत का भी बहिष्कार किया था। आमसभा की बैठक में अधिवक्ताओं के विचारों को सुनने के बाद हड़ताल वापस लेने का अध्यक्ष ने फैसला लिया है। यह भी प्रस्ताव हुआ है कि अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर ग्राम न्यायालय की स्थापना का विरोध करेंगे।
इस दौरान पीके मिश्रा, अशोक द्विवेदी, रामेंद्र तोमर, मनोहर लाल पाल, शशिकांत सिंह, प्रभू नारायण त्रिवेदी आदि वकील मौजूद रहे। संचालन महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें