फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदाई: शव रखे स्ट्रेचर को कीचड़ में खींच रहे परिजन फिसले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल से मोर्चरी तक का रास्ता कीचड़ से पटा पड़ा है। सोमवार को सर्पदंश से मृत किसान के शव को स्ट्रेचर से ले जाने के दौरान परिजन कीचड़ में फंसकर गिर गए। इसके बाद भी स्टाफ से कोई कर्मी मदद के लिए नहीं पहुंचा। जिम्मेदार एक-दो दिन में व्यवस्था सुधारने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बेहटगोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम जसमईया निवासी नन्हे (50) किसान थे। सोमवार सुबह खीरे की फसल की गुड़ाई करने के दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव मोर्चरी में रखवाने की बात कही। कर्मियों के मदद न करने पर परिजन खुद स्ट्रेचर पर शव लेकर मोर्चरी की ओर गए लेकिन रास्ते में कीचड़ में फंस गए। मोर्चरी तक पहुंचने में कई जगह परिजन फिसलकर गिरे। कर्मियों के स्ट्रेचर में हाथ न लगाने के मुद्दे पर जिम्मेदार बचते नजर आए।
निर्माण सामग्री आने से बढ़ी समस्या
जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैै। यहां पर मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है। मोर्चरी के पीछे हॉस्टल बन रहे हैं। इस कारण यहां पर निर्माण सामग्री लाने के लिए वाहन आते हैं। इससे मोर्चरी के रास्ते पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। रास्ते में जलभराव होने व वाहनों के गुजरने से मोर्चरी का रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के भवनों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके कारण रास्तों पर बारिश से कीचड़ हो गया है। एक से दो दिन में रास्ते का सुधार कराया जाएगा। - डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें