फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेतों की बाड़ में लगे तार से घायल हुआ सारस, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में लगाई गई बाढ़ में फंसकर रविवार को राज्य पक्षी सारस घायल हो गया। नमामि गंगे परियोजना के स्पेयरहेड व वन विभाग की टीम ने तालाब से रेस्क्यू कर सारस की जान बचाई। घायल सारस का वन विभाग टीम की ओर से उपचार कराया जा रहा है।
राज्य पक्षी सारस ब्लॉक हरियावां के विजगवां के तालाब में घायल अवस्था में देखा गया। नमामि गंगे परियोजना के स्पेयरहेड भवानी प्रसाद शर्मा ने वन विभाग की पिहानी रेंज को को जानकारी दी। रेंजर नीलम मौर्या ने बताया कि डिप्टी रेंजर नरेंद्र वर्मा व बीट प्रभारी राहुल कुमार ने टीम के साथ गांव जाकर सारस का रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से रेस्क्यू होने से सारस की जान बच गई। बताया कि सारस को रेंज कार्यालय लाया गया है। यहीं पर उपचार कराया जा रहा है। दो-तीन दिन में पूर्ण स्वस्थ होने की संभावना है। ग्रामीण अनुराग गुप्ता, अंशु गुप्ता, बबलू गुप्ता, पूर्व बीडीसी रामराज, युवा मंडल अध्यक्ष शोभित आदि ने सारस के रेस्क्यू में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें