टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भोगियापुर चेना निवासी लालाराम पुत्र रामलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को गांव के ही रक्षपाल, वीरपाल, रजनीश व विपिन ने मामूली विवाद के बाद उसके व उसकी पत्नी रेनू के साथ मारपीट की। शोर सुनकर भतीजी सरिता आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। लालाराम ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष से रक्षपाल के परिवार के आशाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विवाद के बाद राम के बेटे मुरली, लालाराम व जागेश्वसर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भतीजे रजनीश व उसकी पत्नी मालती के साथ मारपीट की। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।