फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: समय से नहीं पहुंचते स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Tue, 20 Feb 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा की सोमवार को हुई बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समय से न पहुंचने की समस्या बताई। कहा कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की कमी करती है। इसके अलावा नेटवर्क की समस्या के कारण कैमरे ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी और दूसरे नेटवर्क का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के संबंध में सोमवार को रसखान प्रेक्षागृह में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने परिषद की ओर से जारी गाइड लाइन के विषय में जानकारी दी।
बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डाॅ. राजेश तिवारी ने परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के एक पाली में ड्यूटी करने उपरांत द्वितीय पाली में बिना बताए चले जाने की समस्या बताई। उन्होंने निरीक्षण करने वाले अधिकारियों से विद्यालय के शिक्षकों व केंद्र व्यवस्थापक से सम्मान से बात करने की बात रखी, इस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कक्ष निरीक्षक के आदेश में दोनों पालियों में शामिल होने और केंद्र व्यवस्थापकों की अनुमति के बिना विद्यालय न छोड़ने का स्पष्ट अंकन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों ने सबसे बड़ी समस्या स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समय से न पहुंचने की उठाई। कहा कि विभागीय निर्देशानुसार स्ट्रॉंग रूम बिना स्टेटिक मजिस्ट्रेट के नहीं खोला जा सकता है। इससे परीक्षा में विलंब होने की बात कही। इस पर डीएम ने उसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए और लापरवाही पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर तत्काल कार्रवाई करने को संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया।
पाली क्षेत्र में केंद्र व्यवस्थापकों ने नेटवर्क के कारण सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन संचालित न होने की समस्या बताई। इस पर जिलाधिकारी ने दूसरे नेटवर्क का प्रयोग कर कैमरों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी केसी गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
परीक्षा केंद्र तक पहुंचे प्रश्न पत्र
बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को वाहक के माध्यम से पुलिस सुरक्षा के साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर भिजवाया गया। परीक्षा केंद्र पर केेंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में उनको स्ट्रॉंग रूम में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें