फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 21 से खेल सप्ताह, विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विभिन्न खेलों से जुड़े लोगों को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 21 अगस्त से खेल सप्ताह शुरू होने जा रहा है और इसमें विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं को कराया जाएगा।
उप क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के पर 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह मनाया जाएगा। खेल सप्ताह में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। जिला खेल कार्यालय की ओर से 21 अगस्त को को खेल सप्ताह का उद्घाटन होगा व जूनियर बालक वर्ग फुटबाॅल की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ व पंजीकरण शुरू करा दिया जाएगा। 22 व 23 को भी फुटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 को हैंडबाॅल प्रतियोगिता होगी। 28 अगस्त को जूनियर बालक व बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, 28 व 29 अगस्त को जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी। बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों की टीमों व खिलाड़ियों को आधार कार्ड, प्रधानाचार्य की ओर से जारी आयु प्रमाण पत्र की छाया प्रति लानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें