फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

विज्ञापन
फोटो-39- दंगल मे दांवपेंच लगाते पहलवान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। सुनसीरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित दंगल में आए दूर दराज के पहलवानों ने दांवपेच आजमाए। दर्शकों ने दंगल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर शुक्रवार की शाम सुप्रसिद्ध बाबा सुनसीरनाथ मंदिर पर प्रधान अनूप कुमार की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में फतेहपुर से आए राजबहादुर की कुश्ती भौरा निवासी अलोक से हुई। इसमें अलोक ने जीत दर्ज की। औरैया के धमाका की कन्नौज के शिवकरन से कुश्ती हुई। इसमें शिवकरन ने जीत दर्ज की। ईश्वरपुर के सलमान की कुश्ती फतेहपुर के दिवाकर से हुई। इसमें सलमान ने जीत दर्ज की। अन्य पहलवानों ने भी कुश्ती में दांव आजमाए। जीते पहलवानों को सम्मानित किया गया। दंगल देखने के लिए क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें