फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसिगवां की टीम ने पिहानी को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी(हरदोई)। नगर के बाजार इस्लामगंज स्थित मैदान पर रविवार को एक दिवसीय ईगल क्लब वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पसिगवां की टीम ने फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला व पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी डॉ. सईद खां ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सुबह एसआई अब्दुल कय्यूम ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद पिहानी, पसिगवां, चचरापुर सांडी, बरवर व हरदोई की टीमों के बीच दिलचस्प मैच खेले गए। विभिन्न टीमों को शिकस्त देते हुए पसिगवां व पिहानी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच खेले गए फाइनल मैच में पसिगवां की टीम ने पहले दो चरणों में ही 15-09 व 15-12 से पिहानी की टीम को हराकर फाइनल मैच में जीत दर्ज की। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन डॉ. सईद खां ने विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद तौहीद को शील्ड व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। आदिल को मैन आफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया। बालकराम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर आयोजक हुमायूं, गुड्डू कुरैशी, वाहिद खां, कादिर अंसारी, आलिम कुरैशी, मंदू खां, डॉ. रिजवान खां, परवेज सिद्दीकी, श्रवण जायसवाल, बब्बे कुरैशी, असलम व केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें