फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसपी ने 14 इंस्पेक्टर और एक एसआई का किया तबादला

Mon, 22 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिले में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी रविवार को 14 इंस्पेक्टर और एक एसआई का तबादला किया है। इससे पहले शुक्रवार को कई एसआई समेत 25 पुलिस कर्मियों का तबादला किया जा चुका है।
शनिवार की देर रात को जारी किए गए तबादलों में हरपालपुर में तैनात एसएचओ सुनील कुमार सिंह का गैर जनपद तबादला होने से वहां खाली पड़ी कोतवाल की कुर्सी कछौना कोतवाली में तैनात रहे संदीप कुमार सिंह को सौंपी है। संडीला में तैनात रहे इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह को कछौना की कमान सौंपी है। इसी तरह कोतवाली देहात में तैनात कोतवाल गंगेश शुक्ला को टड़ियावां थाने की कमान सौंपी गई है। माधौगंज में तैनात इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को कोतवाली देहात का कोतवाल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात एसआई कौशल किशोर यादव को पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा कर्मियों को अलग अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
इनसेट
तबादले के बाद लोगों में बढ़ी चर्चा
लोगों में चर्चा है कि अभी कुछ दिन पहले प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में बेहटागोकुल थाने को शामिल किया गया था। सीएम का भी बयान आया था कि जिनकी स्थिति ठीक नहीं है। उनकी कुर्सी छिनेगी। लेकिन जिला स्तर पर अधिकारियों ने जांच करने की बात कहकर अपना किनारा किया। इसी बीच अधिसूचना लग गई। उसके बाद जब शनिवार को थानाध्यक्षों का एक फिर से तबादला हुआ तो लोगों चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें