फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार से कुचल कर पुत्र की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। माता-पिता के साथ ननिहाल जा रहे मासूम की कार से कुचल कर दर्दनाक मौत गई। हादसे में मां को गंभीर चोटें आईं हैं। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बुधवार की रात लगभग नौ बजे सांडी थाना क्षेत्र के गांव खेरवा अमजदपुर निवासी कमल किशोर पत्नी गुड्डी देवी (30), पांच वर्षीय पुत्र अंकित व पांच माह का पुत्र अंकेश के साथ बाइक के जरिए अपनी ससुराल कुल्हौरा वाजिद नगर कोतवाली पिहानी जा रहा था। रास्ते में मंसूर नगर बाजार के पास वह पत्नी बच्चों को सड़क किनारे खड़ा करके पेशाब करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक बेकाबू स्विफ्ट कार उसकी पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र अंकित को कुचलते हुए चली गई। हादसे में मां - पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गुड्डी देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाल सुनील दत्त कौल के मुताबिक बालक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। कमल किशोर की तहरीर पर स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें