फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कहीं फार्मासिस्ट, कहीं एलटी तो कहीं वार्ड ब्वॉय मरीजों का कर रहे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिम्मेदारों की अनदेखी व लापरवाही से जरूरतमंद गरीब मलिन बस्ती के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर सहित संडीला व शाहाबाद में पांच न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) संचालित हैं। इन पीएचसी पर कहीं पर फार्मासिस्ट, कहीं एलटी तो कहीं वार्ड ब्वाॅय मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
नगरीय निकायों की गरीब मलिन बस्तियों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना कराई है। शहर में तीन सीएचसी में से एक पर ही चिकित्सक है। एक का पद रिक्त चल रहा है तो, दूसरे पर तैनात चिकित्सक को संबद्ध कर रखा गया है। संडीला व शाहाबाद में चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन बुधवार को अवकाश पर बताए गए। शहर के मोहल्ला आलूथोक, सरायथोक पूर्वी व चंदीपुरवा में केंद्र संचालित हैं। न्यू पीएचसी की पड़ताल में कुछ इस तरह व्यवस्थाएं देखने को मिलीं-
विज्ञापन



सीन एक: फोटो 9
समय 11:00 बजे
यह तस्वीर शहर के मोहल्ला आलू थोक अर्बन पीएचसी की है। यहां पर में डॉक्टर पूजा वर्मा की कुर्सी खाली मिली। पता करने पर जानकारी हुई कि वह अवकाश पर हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट अमित कुमार की कोर्ट में ड्यूटी होने की बात बताई गई। स्टाफ नर्स प्रीति कुमारी व एलटी प्रिंस पटेल मरीज को दवा व परामर्श देते मिले। उन्होंने बताया यहां पर रोजाना 125 मरीजों की ओपीडी होती है। नॉर्मल जांच भी की जा रही हैं। इसके अलावा स्टाफ नर्स आरती सिंह भी अवकाश पर होने की बात बताई गई। मरीज भी बैठे मिले।

सीन दो: फोटो 10
समय 11:30 बजे
दूसरी तस्वीर शहर के मोहल्ला सरायथोक पूर्वी में अर्बन नगरीय न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है। यहां पर अधीक्षक डॉ. एपी सिंह कोर्ट में अटैच होने की बात बताई गई। फार्मासिस्ट शोभित कुमार सैनी, एलटी महेंद्र कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। फार्मासिस्ट मरीजों को परामर्श देते हुए मिले। इसके अलावा स्टाफ नर्स प्रिंसी देवी अवकाश पर होने की बात बताई गई। वही एक स्टाफ नर्स अर्बन पीएचसी चंदीपुरवा से अटैच होने की बात बताई गई। उन्होंने बताया रोजाना 60 से 70 मरीज परामर्श लेने के लिए आते हैं।

सीन तीन: फोटो 11
समय 12:10 बजे
तीसरी तस्वीर शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा के अर्बन पीएचसी की है। यहां पर फार्मासिस्ट नितिन पाल आईटी आशीष कुमार स्टाफ नर्स अंजू चतुर्थ श्रेणी सुदामा देवी कुमार रेशमा ड्यूटी पर मौजूद मिले। अधीक्षक का पद खाली होने की बात बताई गई। पड़ताल के समय यहां पर मरीज नही मिले।

सीन चार: फोटो 12
समय 1:00 बजे
चौथी तस्वीर शाहाबाद में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ाबीबी जई की है। अस्पताल में डॉ. हिमांशु गुप्ता फार्मासिस्ट अनुराग व स्टाफ नर्स स्टाफ ममता की तैनाती है। पड़ताल के दौरान बुधवार को स्वीपर मरीजों के पर्चा बनाता मिला। डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली। अस्पताल में मरीजों के भर्ती करने वाले बेड भी लावारिस हालत में बरामदे में रखे दिखे। नगर से तीन किमी. की दूरी पर अर्बन अस्पताल का शुभारंभ अगस्त 2015 में हुआ था ।

सीन पांच: फोटो 13
समय 1:10 बजे
पांचवी तस्वीर संडीला कस्बे के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहल्ला बरौनी की है। यहां 13 का स्टाफ है। जिनमें एक डॉक्टर फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, स्वीपर एवं 5 एनम है। पड़ताल के समय डॉ. आर्दश राजवंशी नही मिले। कर्मचारियों ने अवकाश पर होने की बात बताई। वहीं फार्मासिस्ट शिकुमार मरीजों को परामर्श व दवा वितरित करते मिले।
विज्ञापन

वर्जन
चंदीपुरवा पीएचसी पर डॉक्टर का पद रिक्त है। सरायथोक पूर्वी में डॉक्टर को कोर्ट में अटैच किया गया गया है। इसके अलावा अगर डॉक्टरों ने ऑनलाइन अवकाश लिखकर नहीं डाला है तो उनका वेतन काटा जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाएगी।
डॉ समीर वैश्य
नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें