फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली में जल्द स्थापित हाेंगी कुछ बड़ी परियोजनाएं : संदीप

Wed, 14 Jun 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
वार्ता करते राज्यमंत्री संदीप सिंह, साथ में साहब सिंह राजपूत, पवन वर्मा आदि। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एनेक्सी भवन में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि विकास में प्रदेश और जिला अव्वल स्थान पर है। विकास के रास्ते अभी और खुले हैं। जल्द ही अतरौली में बड़ी परियोजनाएं स्थापित कराई जाएंगी, जिससे लोगों को रोजगार और व्यापार के और अवसर मिलेंगे। रायपुर स्टेशन मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ लोग सरकार की छवि खराब करने के लिए सक्रिय हो गये हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर मिशन में जुट जाना है। अतरौली नगर पालिका के चुनाव में मिली हार पर कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। अतरौली की जनता के निर्णय को हमने स्वीकार किया और हार के कारणों की समीक्षा की जायेगी।
इस दौरान सहसवान विस क्षेत्र प्रभारी साहब सिंह राजपूत, पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, मंडी सचिव प्यारेलाल, मनोज प्रमुख, डाॅ. गोपाल माहेश्वरी, यज्ञपाल लोधी, सचिन जैन, राहुल शर्मा, गेंदालाल वर्मा, सुनीत वार्ष्णेय, संतोष गुप्ता, अभयदीप, कौशल पंडित, होमेंद्र राजपूत, दीपक लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें