संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना, कोथावां। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत गांवों व नगरीय निकायों से अमृत कलश में घरों से एक मुट्ठी मिट्टी व एक चुटकी चावल जनप्रतिनिधियों से जुटाएं। शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा में हरदोई सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष ने अमृत कलश में चावल व मिट्टी जुटाई।
अभियान के तहत बुधवार को हरदोई सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी उर्फ छोटे महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अमृत कलश में अक्षत व मिट्टी लोगों के घरों से एकत्र की। कछौना में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत कस्बा के मोहल्लों व गांवों में मिट्टी व चावल संग्रह का काम किया जा रहा। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने चेयरमैन राधारमण शुक्ल पंकज के साथ मोहल्ला इमलीपुर वार्ड में घर-घर जाकर मिट्टी व अक्षत संग्रह का कार्य किया। नगर पंचायत के सभासदों के साथ अन्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने विकासखंड के मतुआ गांव में पहुंचकर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अक्षत व मिट्टी संग्रहीत की। मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बेनीगंज। कोथावां के रायपुर सोमवंशी में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण लिया। रायपुर सोमवंशी की प्रधान पुष्पा देवी व प्रधान प्रतिनिधि सोमेंद्र वर्मा ने घर-घर जाकर एक मुट्ठी मिट्टी व एक चुटकी चावल कलश में संग्रह किए। विद्या देवी, विमला, शांति, अनीता, सुशील राजेंद्र, रामकुमार व आशीष आदि मौजूद रहे।