फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाया अभियान, जांच के लिए भेजे गए दूध के छह नमूने

Thu, 22 Dec 2022 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व अभियान चलाया गया। इसके तहत छह दूध के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मिल्क कलेक्शन सेंटर पर सैंपल लेने के बाद लिखा पढ़ी करती खाद्य टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान जारी है। बुधवार के खाद्य विभाग की टीम ने दूध में मिलावट की आशंका पर छह नमूने लिए। डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई तेज की गई है।

विज्ञापन

उन्होंने खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन अभियान चलाने और कार्रवाई की रिपोर्ट प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व बुधवार को चलाए गए अभियान में सीतापुर रोड पर दिलीप कुमार के यहां से मिश्रित दूध का नमूना और महबूब खान के यहां से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया।
वहीं, साबिर से मिश्रित दूध का नमूना, वसीम से मिश्रित दूध का नमूना व अनूप कुमार से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। उन्होंने बताया कि टड़ियावां स्थित मुरसलीम के दुग्ध कलेक्शन सेंटर से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सभी विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। टीम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुरुद्ध सिंह गंगवार, रामकिशोर, खुशीराम, अजीत सिंह, घनश्याम वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें