संवाद न्यूज एजेंसीमल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में जंगली जानवर के हमले से छह लोग घायल हो गए। इसके कारण ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के अनुसार जंगली जानवर सियार माना जा रहा है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर गांव में रविवार देर शाम सुजीत सिंह की पत्नी संतोष देवी पालतू मवेशियों को चारा खिला रही थीं। इसी दौरान उन पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। गांव के ही शिवनंदन अपने खेत से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इसी गांव की आयुषी अपने मकान के बाहर सड़क पर खड़ी थी तब जंगली जानवर ने उस पर हमला बोल दिया।
गांव के ही भूरा खेतों को मवेशियों से बचाने के लिए गए थे तभी जंगली जानवर ने उन पर भी हमला किया। भगतपुरवानिवासी भूप नारायण सब्जी बेचकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। सोमवार को शाहबुद्दीनपुर में रवीश अपने घर के बाहर नहा रहे थे। तभी मक्का के खेत से निकले जंगली जानवर ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो जंगली जानवर खेतों की ओर भाग गया। पूरे मामले में वन दारोगा अवनीश कुमार ने बताया कि पंजों के निशान से जंगली जानवर सियार लग रहा है।