फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेट्रोल पंप में लूट से पहले छह बदमाश दबोचे

विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए बदमाश व उनके पास से बरामद बाइकें - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अतरौली क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते छह बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास तीन तमंचे और कारतूस मिले हैं। अलग अलग थाना क्षेत्रों में लूटी गईं पांच बाइकें व छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि गांव जमालगढ़ी के निकट चाय के खोखे के पीछे बाग में पांच-छह बदमाश खड़े हैं। उनकी गतिविधि संदिग्ध है। इंस्पेक्टर ने तत्काल नरौना चौकी प्रभारी अरुण बैंसला व रायपुर स्टेशन चौकी प्रभारी मो. नफीस के साथ पुलिस टीम को भेज कर बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास तीन तमंचा व कारतूस भी मिले।



पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी कई लूट व चोरी की घटनाएं कर चुके हैं। इस बार पेट्रोल पंप से नकदी लूटने की याेजना बना रहे थे। बदमाशों ने अपने नाम मोनू निवासी बुलापुर थाना पालीमुकीमपुर, कृष्णकांत उर्फ श्यामू, शैलेंद्र उर्फ सेठी, विशाल निवासीगण खेडिया धोकल थाना पालीमुकीमपुर, दीपक निवासी सैफपुर थाना पालीमुकीमपुर, गगन राजपूत पुत्र अतर सिंह निवासी चौमुहां बताए। इनके खिलाफ गोधा, खैर व पालीमुकीमपुर थानों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस टीम को एसएसपी ने शाबाशी दी है। टीम में सिपाही विकास कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें