फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, लंबी उम्र की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। भाई-बहन के अटूट पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को जिले में पूरे उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का भरोसा दिलाया और उपहार दिए। बुधवार की शाम नौ बजे के बाद से रक्षासूत्र बांधने का कार्य शुरू हुआ, जो गुरुवार को पूरे दिन जारी रहा।
श्रवण की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। बुधवार को दिन में भद्रानक्षत्र के कारण शाम नौ बजे के बाद रक्षाबंधन को त्योहार मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर तिलक कर रक्षासूत्र बांधा और मुंह मीठा कराया। बहनों ने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना की। भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात से शुरू हुआ रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को पूरे दिन हर्षोउल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के घर पर पहुंच कर राखी बांधी। वहीं कई भाई भी अपनी बहनों के घर पहुंचें और उनसे राखी बंधवाई। पूरे दिन त्योहार पर उत्सव का माहौल रहा। घरों पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए, जिनका परिवार के सदस्यों व ईष्टमित्रों ने स्वाद लिया।
पुलिस अधिकारियों के महिला कर्मियों ने बांधी राखी- कर्तव्य के साथ संस्कृति का पालन करने में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पीछे नहीं रहे। रक्षाबंधन के त्योहार पर ड्यूटी के कारण घर न पहुंचने पर महिला पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को राखा बांधी। बघौली सीओ विकास जायसवाल को उनके कार्यालय की महिला पुलिस कर्मियों ने टीका लगाकर राखी बांधी और सुख-समृद्धि की कामना की।
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़- गुरुवार को मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। राखी के साथ मिठाई लेने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। सभी ने अपनों के लिए मिठाईयां खरीदी।
जिला कारागार में बहनों ने भाईयों को बांधी राखी
गुरुवार को जिला कारागार के बाहर महिलाओं की बड़ी भीड़ रही। ये महिलाएं हाथ में मीठा और राखी लिए हुए थी। वैसे तो कारागार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उनके किए की सजा के लिए बना है पर, लाइन में लगी बहनों के लिए उनमें से कोई न कोई भाई भी है। जैसा भी है पर उनका भाई ही है। कारागार में निरुद्ध बंदियों व कैदियों के लिए रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

कारागार के बाहर महिलाओं और बच्चों के बैठने के लिए छाया का इंतजाम कराया गया था। मिलाई सुबह नौ बजे से शुरू हुई। बहनों को मिठाई व राखी ले जाने की जांच-पड़ताल के बाद छूट दी गई थी। बहनों में कारागार में निरुद्ध भाइयों के तिलक कर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। जेलर संजय सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे से मिलाई शुरू हुई थी, जो पांच बजे तक चली। करीब 12 सौ महिलाओं और बच्चों ने कारागार पहुंच कर अपनों को राखी बांधी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें