फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब! पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या निराकरण की उम्मीद लेकर आए लोगों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन मिला। देहात कोतवाली के नयागांव हबीबपुर के मजरा मढि़या निवासी अरुण कुमार ने कहा साहब हम बहुत परेशान हैं पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। वहीं अहिरोरी के मढि़या गोंडाराव निवासी राजपाल, दयाराम, रामू व नीरज कुमार ने गांव में रास्ता न बनने से होने वाली समस्या दर्ज कराई। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
केस.1- सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को कोतवाली शहर के सैयापुरवा निवासी गंगा देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र की हत्या के बाद मिले पांच लाख रुपये लेकर बहू ने दूसरी शादी कर ली है। बहू दोनों बच्चों को उनके पास ही छोड़कर चली गई है।
विज्ञापन

केस.2- मदरावां निवासी राजेंद्र सिंह ने कहाकि उनके भाई वीरेंद्र सिंह की मौत वर्ष 2018 में हो गई थी और वरासत भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन लागान उनके नाम पर ही आ रहा है। ऐसी समस्याओं के निराकरण से पहले जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग शिकायतें लेकर आए।
यहां 98 शिकायतों को दर्ज किया गया। इसमें करीब 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में स्थलीय जांच, शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य लिया जाए। फौरी तौर पर शिकायतों को निस्तारित न करें, इससे पीड़ित को समय से न्याय नहीं मिल पाता है और बार-बार दौड़ लगानी पड़ती है। एसपी राजेश द्विवेदी, एसडीएम स्वाती शुक्ला, डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
बिलग्राम में सीडीओ सौम्या गुरूरानी और शाहाबाद में एडीएम प्रियंका सिंह ने शिकायतें सुनी। संडीला में एसडीएम तान्या सिंह व सवायजपुर में नायब तहसीलदार यशवंत सिंह ने शिकायतें सुनी। संडीला में सीओ वंदना शर्मा, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, बीडीओ राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छुट्टा मवेशियों को पकड़कर संरक्षित कराएं
डीएम एमपी सिंह ने शनिवार को अहिरोरी क्षेत्र के किसानों की ओर से छुट्टा मवेशियों की समस्या बताए जाने पर अहिरोरी के बीडीओ से कहा कि छुट्टा मवेशियों को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़कर पशु आश्रयस्थलों में संरक्षित कराएं। जहां पर पशु आश्रयस्थल नहीं हैं ऐसी ग्राम पंचायतों में राजस्व कर्मियों के माध्यम से जमीन की तलाश कराते हुए आश्रयस्थल का निर्माण कराया जाए। डीएम ने बीडीओ से कहा कि ब्लॉक के साथ ही पास के ब्लॉकों से भी कैटल कैचर मंगवाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर रिपोर्ट प्राप्त उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें