बावन। नेहरू युवा केंद्र बावन की ओर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नारायण बालिका महाविद्यालय में कराई गईं। इनमें खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा बावन मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित और क्षेत्र पंचायत सदस्य उमाकांत पाठक ने किया। खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रखर अग्निहोत्री, विमल चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विकास कश्यप, प्रदीप पांडे, बद्री यादव, अभिषेक बाजपेई मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका मनीष चंदेल, कपिल वर्मा, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह ने निभाई।