फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरपालपुर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वाट्सएप पर आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र भेजने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस पर हरपालपुर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि हरपालपुर बीडीओ शैलबाला श्रीवास्तव ने परिवार में शादी होने पर तीन जून से मुख्यालय छोड़ने की अनुमति ली थी। पांच जून को ब्लॉक कार्यालय पर उपस्थिति होने की बात कही थी। बीडीओ के अनुरोध पर उन्हें मुख्यालय अवकाश स्वीकृत कर दिया गया था। बीडीओ पांच जून को कार्यालय न आकर वाट्सएप ग्रुप पर आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र डाल दिया। इससे स्पष्ट है कि बीडीओ ने मनमानी और अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। इसके लिए बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और पांच जून के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें