फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला से एक तरफा प्यार में खुद को मारी थी गोली

Sun, 21 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधान के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या नहीं की गई थी, बल्कि उसने एक महिला के एक-तरफा प्यार में खुद को गोली मार ली थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रधान का नौकर इस मामले का चश्मदीद था। उसी की गवाही व साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि 11 मई की सुबह लोनार थाने के बरवन निवासी और मझिगवां कुलिया के प्रधान रामवीर सिंह का रिश्तेदार थाना अतरौली के जगसरा निवासी नारायण सिंह का शव गांव के बाहर खून से लथपथ खेत में पड़ा हुआ था। इस मामले में नारायण के बहनोई सौरभ सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
खुलासा करने के लिए टीम में इलाकाई पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया था। वह 10 मई की रात को खेत पर काम कर रहे नौकरों के लिए खाना ले कर गया हुआ था। वहां काम कर रहे नौकर लल्ला निवासी शेखपुर थाना हरपालपुर ने पुलिस को बताया था कि उसने नारायण को खुद से गोली मारते हुए देखा था, लेकिन इस मामले में कहीं उसका नाम न आ जाए,जिसके डर से वह भाग गया था। पुलिस ने नौकर की गवाही और गांव वालों से हुई पूछताछ के बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर लिया गया है।
विज्ञापन



नारायण की गांव की एक महिला के बीच दोस्ती हो गई। जिससे वह प्रेम करने लगा। इतना ही नहीं उसने प्यार की निशानी के तौर पर अपनी प्रेमिका को अगूंठी भी दी थी। प्रेमिका की शादी के बाद दोनों दूर तो हो गए, लेकिन फिर भी नारायण की चाहत कम नहीं हुई। उसी के चलते उसने खुद की जिंदगी समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें