फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारी

Thu, 14 Dec 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
गोली से घायल राजीव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार युवक को गांव निवासी लोगों ने घात लगाकर लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से युवक बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने गांव निवासी लोगों पर पुरानी रंजिश में जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के बरौली निवासी शिशुपाल की फसल में कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति के मवेशी चले गए थे। फसल नष्ट करने की बात को लेकर शिशुपाल ने उलाहना दिया था। इस पर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने शिशुपाल को जान माल की धमकी दी थी। गुरुवार को शिशुपाल का बेटा राजीव (30) बाइक पर सवायजपुर कस्बा डीजल लेने गया था। जहां से देर शाम घर लौट रहा था। रास्ते में मलखापुर के निकट पहले से ही घात लगाकर बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से शिशुपाल को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली बाएं हाथ के पंजे में जा लगी। इससे राजीव बेकाबू होकर बाइक समेत गिर गया। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पूछताछ के बाद घायल को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।  देर रात डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है। बताया मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें