फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शार्ट सर्किट से लगी आग, 12 घरों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के कालिकापुरवा गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से लग गई। आग से 12 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के कालिकापुरवा गांव निवासी गुड्डू के घर के पास से निकली विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट से गांव के संतोष कुमार के घर में आग लग गई। इसमें एक चेन, अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक हार 80 हजार रुपये जल गए। कन्हैयालाल के 40 हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पायल जल गई। रामरूप की एक सोने की चेन, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, 70 हजार रुपये, पवन के यहां एक जोड़ी सोने के झाला, मंगलसूत्र, पायल 15 हजार रुपये जल गए। रविंद्र के घर में एक जोड़ी सोने के झाला, मंगलसूत्र, पायल 10 हजार रुपये, शियाराम एक जोड़ी सोने के कुंडल, चेन, करधनी, 15 हजार रुपये जल गए। गुड्डू के यहां सोने की चार अंगूठी, सोने की चेन, दो जोड़ी पायल, एक हार दो लाख 20 हजार रुपये जल गए। राजवीर, रामकिशोर व वीरपाल की भी गृहस्थी जलकर राख हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह समेत नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अग्निकांड से पीड़ित लोगों का सर्वे कराकर 48 घंटे के अंदर पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए रखा सामान अग्निकांड में हुआ राख
अरवल थाना क्षेत्र के कालिका पुरवा गांव में शार्ट सर्किट से हुए अग्निकांड में रामस्वरूप पुत्र रामदास के घर में उसकी पुत्री संध्या का पांच जून को तिलक होने वाला था। वहीं सात जून को बरात आने वाली थी। इसके लिए उसने 70 हजार रुपये एवं जेवरात समेत अन्य सामान खरीद कर रखा था, जो आग में जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें