हरपालपुर। थाना क्षेत्र के नगरिया कट्ट गांव के पास साइकिल सवार पुलिया के नीचे गिरकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के नगरिया कट्ट गांव निवासी प्रभाकांत उर्फ राजू (18) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। सोमवार को वह सलेमपुर से दुकान का सामान खरीद कर घर वापस आ रहा था। गांव के पास बाढ़ के पानी से कटी पुलिया से साइकिल निकालते समय गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। युवक के दो भाई दो बहन में दूसरे स्थान पर था। प्रभाकांत की मौत से उसकी मां सीता का रो-रो कर हाल खराब है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)