फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुकानदार पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के एक कास्मेटिक स्टोर पर काम करने वाली युवती ने दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह कास्मेटिक स्टोर पर काम करती थी। इसी दौरान दुकानदार ने एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। आरोप है कि जब वह बेहोश हो गई तो दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसका वीडियो बना लिया। तहरीर में युवती का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुकानदार लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि गंभीर मामला है। जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें