फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिव ने सबसे पहले खाई जलेबी, हिमांशु ने दौड़ में बाजी मारी

Sun, 03 Dec 2023 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में हुईं। जिसमें शिव ने सबसे पहले जलेबी खाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हिमांशु 50 मीटर दौड़ में विजयी रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी समाज का अंग हैं, इनमें वह सभी प्रतिभाएं हैं, जो सामान्य बच्चों में रहती हैं। प्रतियोगिता में 150 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने आभार प्रकट किया। डॉ. सरल वर्मा, विशेष शिक्षक सर्वेंद्र बाजपेई, अनुज शुक्ला, रामाशीष गुप्ता, शब्बन खान, राधा, कुमुद, नीलम, अर्चना, क्षमा,रोली, पल्लवी, चंद्र किशोर, अश्वनी, ब्रजराज मौजूद रहे।


ये विजयी रहे
50 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय,अर्पित तृतीय, जलेबी दौड़ में शिव प्रथम, सौरभ द्वितीय, नैमिष तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता में जया पांडे प्रथम, पूनम देवी द्वितीय, आदित्य पाल तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रांशु गुप्ता, प्रथम कृष्ण गुप्ता, द्वितीय,सचिन तृतीय, 100 मीटर दौड़ में जगमोहन प्रथम, आनंद द्वितीय,प्रांशु गुप्ता तृतीय, रंगोली में कौशिकी प्रथम, नंदिनी द्वितीय, विनय तृतीय, माला गूथने में नंदिनी प्रथम, साधना द्वितीय, पूनम तृतीय स्थान पर रही। घंटी दौड़ में अंजलि प्रथम, नितेश द्वितीय, सरस्वती तृतीय, कुर्सी दौड़ में अर्पित प्रथम, देशराज द्वितीय, प्रांशु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें