फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shahbad : कावंड़ लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कावड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, सात घायल

Sun, 30 Jul 2023 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद

सार

हादसे में सात कावड़िए बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गए। चीख-पुकार मचने पर चौराहे पर मौजूद लोग एकत्र हुए। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया।   
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर रात को शाहबाद के ईदगाह के निकट कावड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में सात कावड़िए बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गए। चीख-पुकार मचने पर चौराहे पर मौजूद लोग एकत्र हुए। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया।   

विज्ञापन


जनपद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा गांव से समर्थ प्रथम कावड़ पद यात्रा में गांव से तकरीबन 24 कावड़िए हरिद्वार जल लेने के लिए गए हुए थे। शनिवार देर रात लगभग सवा ग्यारह बजे सभी कावड़िए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार शाहबाद के ईदगाह के सामने पहुंचे। 

इस दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड मरते हुए टक्कर मारदी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सचिन, अंकुर, महिपाल, तिलक, हंसराज, मनोज और संजय शर्मा के गंभीर चोटे आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई चौराहे पर मौजूद विहिप के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


उधर सूचना पाकर कोतवाल करनपाल सिंह सीओ केएन आनंद पहुंच गए। घटना के बाद अन्य कावड़िए बरेली अस्पताल में सभी घायलों को ले गए। उधर पुलिस ने ट्रक को सैफनी क्षेत्र से पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें