फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी में शाहाबाद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ई-केवाईसी कराने में शाहाबाद ब्लॉक एक नंबर पर पहुंच गया है। वहीं पांच दुकानदारों ने टॉप फाइव में स्थान बनाया है।
विज्ञापन

जिले में सात लाख 69 हजार 814 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 31 लाख 51 हजार 89 सदस्य जुड़े हुए हैं। इन सभी की ई-केवाईसी कराई जानी है। जिले में अब तक चार लाख 97 हजार 182 सदस्यों की ई-केवाईसी कराई जा चुकी है। ई-केवाईसी कराने में शाहाबाद प्रथम स्थान पर है। जिसने 40 हजार 253, बावन द्वितीय स्थान पर 34 हजार 825, भरखनी तृतीय स्थान पर 30,260, बिलग्राम चतुर्थ स्थान पर 29,785 और सुरसा पांचवें स्थान पर है, जहां पर 29,174 सदस्यों की ई-केवाईसी कराई जा चुकी है।
ई-केवाईसी कराने में प्रथम पांच स्थान पर पांच कोटेदार है। इनमें सांडी के शोराब अहमद ने 1,765, कछौना के रहीस ने 1,631, मल्लावां के खलील ने 1,583 और सुरसा के भारती यादव ने 1,498 सदस्यों की ई- केवाईसी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि सभी सदस्यों की ई केवाईसी होनी है। बेहतर कार्य करने वालों सम्मानित किया जाएगा और कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें