फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रामलला के दर्शन करने दिल्ली से पैदल निकलीं शबनम

Tue, 16 Jan 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। दिल्ली से अयोध्या के लिए पैदल निकली सामाजिक कार्यकर्ता शबनम रविवार की रात सवायजपुर पहुंचीं। उन्होंने यहां के रमापुर में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह वह जगदीशपुर और बावन होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो गईं। शबनम करीब 700 किलोमीटर पदयात्रा कर अयोध्या पहुंचेंगी।
विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। अयोध्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता शबनम दिल्ली से पैदल अयोध्या के लिए निकली हैं।
सवायजपुर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को वह जगदीशपुर-बावन होते हुए अयोध्या के लिए कूच कर गईं। इससे पूर्व कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित सिंह व अंशु के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। उन्हें तहसील की सीमा तक विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें