फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्वर ने रोका ड्राइविंग लाइसेंस का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एआरटीओ कार्यालय की ऑनलाइन साइड के न चलने से लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक भटक रहे हैं। वहीं शनिवार को सर्वर धीमा होने से कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे है। इनमें वाहन पंजीकरण, नवीनीकरण, फिटनेस, लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण का कार्य आदि शामिल है। यहां पर प्रतिदिन 200 से 400 तक लाइसेंस जारी होते हैं और उनका नवीनीकरण किया जाता है। इस माह चुनाव के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हुआ। मगर बृहस्पतिवार से विभागीय साफ्टवेयर को अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे दिन ऑनलाइन प्रक्रिया बंद रही। ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होने से दो दिन पूर्ण रूप से विभागीय कार्य बंद रहे। इससे आवेदकों को विभाग से वापस लौटना पड़ा। शनिवार को विभागीय साइड शुरू तो हुई, मगर उसकी गति सही न होने से और उसके रुक- रुक कर चलने से कार्य में बाधा पड़ी। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


दो दिन का दिया गया समय-
विभागीय वेबसाइट के न चलने पर विभाग की ओर से 17 व 18 मई को जिन आवेदकों को स्लाॅट बुक थे, उनको दो दिन का समय दिया गया है। वह 20 मई तक उसी आवेदन पर अपना कार्य करा सकते हैं। सोमवार से नियमित रूप से विभागीय कार्य शुरू हो जाएंगें।
विज्ञापन

संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें